Skip to main content

श्री हनुमान चालीसा - Hanuman Chalisa in hindi

श्री हनुमान चालीसा 
Hanuman Chalisa in hindi

Hanuman chalisa in hindi, hanuman chalisa hindi mein, hanuman chalisa hindi हनुमान चालीसा हिंदी में,

दोहा 

श्री गुरु चरण सरोज रज, 
निज मन मुकुर सुधारि|

वरनऊँ रघुवर विमल जसु, 
जो दायकु फल चारि|

बुद्धि-हीन तनु जानिके, 
सुमिरौ पवन कुमार|

बल, बुद्धि, विद्या देहु मोहे, 
हरहु कलेश विकार|

चोपाई 

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, 
जय कपीस तिहुं लोक उजागर|

राम-दूत अतिलुत बल-धामा, 
अंजनी पुत्र पवन सुत नामा|

महावीर विक्रम बजरंगी, 
कुमति निवार सुमति के संगी |

कंचन वरुण विराज सुवेसा, 
कानन कुण्डल कुंचित केसा|

हाथ वज्र और ध्वजा विराजै, 
कांधे मूँज जनेऊ साजे|

शंकर सुवन केसरी नंदन, 
तेज प्रताप महा जग वंदन|

विद्यावान गुणी अति चातुर, 
राम काज करिबे को आतुर|

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया, 
राम-लखन-सीता मन बसिया|

सूक्षम रूप धरि सियहिं दिखावा, 
विकट रूप धरि लंक जरावा|

भीम रूप धरि असुर संहारे, 
राम चंद्र जी के काज सँवारे|

लाये संजीवन लखन जियाये, 
श्री रघुवीर हरिष उर लाय|

रघुपति कीन्हि बहुत बड़ाई, 
तुम मम प्रिय भारत सम भाई|

सहस बदन तुम्हरो यश गावे, 
अस कहिं श्रीपति कण्ठ लगावे|

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा, 
नारद शारद सहित अहीसा|

यम कुबेर दिग्पाल जहां ते, 
कवि कोविंद कहि सके कहां ते|

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा, 
राम मिलाय राजपद दीन्हा|

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना, 
लंकेश्वर भय सब जग जाना|

युग सहस्त्र योजन हो भानु, 
लील्यो ताहि मधुर फल जानू|

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहि, 
जलधि लाँधि गए अचरज नाहीं|

दुर्गम काज जगत के जेते, 
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते|

राम दुआरे तुम रखवारे, 
होत ना आज्ञा बिनु पैसारे|

सब सुख लहे तुम्हारी शरणा, 
तुम रक्षक काहूँ को डरना|

आपन तेज सम्हारो आपे, 
तीनों लोक हाँक ते कांपे|

भूत-पिशाच निकट नहिं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावै|

नासै रोग हरे सब पीरा, 
जपत निरंतर हनुमत बीरा|

संकट ते हनुमान छुड़ावै, 
मन क्रम वचन ध्यान जो लावै|

सब पर राम तपस्वी राजा, 
तिनके काज सकल तुम साजा|

और मनोरथ जो कोई लावे, 
सोई अमित जीवन फल पावे|

चारों युग प्रताप तुम्हारा, 
है प्रसिद्ध जगत उजियारा|

साधु-संत के तुम रखवारे, 
असुर निकंदन राम दुलारे|

अष्ट-सिद्धि नव-निधि के दाता, 
अस-वर दीन जानकी माता|

राम रसायन तुम्हरे पासा, 
सदा रहो रघुपति के दसा|

तुम्हरो भजन राम को पावे, 
जन्म-जन्म के दुख बिसरावै|

अंत-काल रघुवर पुर जाई, 
जहां जन्म हरी भक्त कहाई|

और देवता चित्त ना धरई, 
हनुमत सेंई सर्व सुख करई|

संकट कटे मिटै सब पीरा, 
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा|

जय जय जय हनुमान गुसाई, 
कृपा करो गुरुदेव की नाई|

जो शत बार पाठ करे कोई, 
छूटहिं बंधन महां सुख होई|

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, 
होई सिद्ध साखी गौरीसा|

'तुलसीदास' सदा हरि चेरा, 
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा|

दोहा 

पवन तनय संकट हरण 
मंगल मूर्ति रूप, 
राम-लखन-सीता सहित 
हृदय बसौ सुर भूप|

सियावर राम चंद्र की जय|
पवन सुत हनुमान की जय|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)


Comments

Popular posts from this blog

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...