Skip to main content

Lesson-5 उच्च और नीच राशियां, uch aur neech rashiyan

ग्रहों की उच्च और नीच राशियां 

 Grah ki uch aur Neech Rashi

Grah ki uch rashi, grah ki neech rashi

आपने पिछले अध्यय में पढ़ा हैं कि कुंडली के बारह भावों में कोई ना कोई नंबर होता हैं, यह नंबर राशिओं के होते हैं| पिछले अध्यय में आप राशि के नंबरों से उसकी पहचान करना सीख चुके हो|
आपने देखा होगा कि कुंडली के बारह भावों में गृह किसी राशि नंबर के साथ होते हैं| ऐसे ही प्रत्येक गृह की एक उच्च और एक नीच राशि होती है, इसकी पहचान करने से पहले आप पिछले अध्याय में जाकर राशि के नंबरों से उनकी पहचान करना सीख लें| यदि कोई गृह अपनी उच्च राशि में बैठा हो तो उसका स्वाभाव अच्छे फल देने का होता है और ज्यादा बलशाली हो जाता है, ऐसे ही गृह अपनी नीच राशि में बुरे फल देता है| नीचे आपको उदाहरण देकर बताएँगे कि कैसे उच्च और नीच गृह की पहचान की जा सकती है|

आप ऊपर 2 चित्र देख रहे हो, उसमें चित्र नंबर 1 में सूर्य प्रथम भाव में 1 नंबर राशि( मेष ) के साथ बैठा है, तो यहाँ पर सूर्य उच्च राशि का हुआ|यहाँ पर कोई गृह किसी भी भाव में बैठा हो, मगर आपने उच्च और नीच गृह को उसकी राशि के हिसाब से देखना है, जैसे चित्र नंबर 1 में सूर्य 1 नंबर राशि(मेष) के साथ बैठ कर उच्च का हो जाता है ऐसे ही आप चित्र नंबर 2 में देखें कि इस कुंडली में सूर्य नवमं भाव में 1 नंबर(राशि) के साथ बैठा है, यहाँ पर भी इसको उच्च राशि ही मानना है, यहाँ पर कुंडली के भाव से कोई लेना देना नहीं है,  सिर्फ कुंडली के 6, 8 और 12 भाव में यदि कोई गृह उच्च का होकर भी बैठा हो, तो भी वह अच्छा फल नहीं देता, जब तक के उसके ऊपर विपरीत राज्य योग की स्थिति लागू ना होती हो| कुंडली के 3 भाव 6, 8, 12 कुंडली के बुरे भाव माने जाते हैं, इनको कुंडली में त्रिक भाव भी कहा जाता है|अभी आपको सभी ग्रहों की उच्च और नीच राशिओं की उदाहरण देकर समझाते हैं|
1. सूर्य की उच्च और नीच राशि (Surya ki uch aur neech rashi):- 


Surya ki uch rashi

Surya ki neech rashi

यहाँ पर आप चित्र नंबर. 3 में देख रहें हैं कि सूर्य 1 नंबर राशि(मेष) में बैठा है तो यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 4 में सूर्य 7 नंबर राशि(तुला) में बैठा है, अब यह उसकी नीच राशि है|
2. चंद्र की उच्च और नीच राशि(chandra ki uch aur neech rashi):-


Chandra ki uch rashi

Chandra ki neech rashi

यहाँ पर चित्र नंबर 5 में चंद्र 2 नंबर राशि (वृषभ) में बैठा है यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 6 में चंद्र 8 नंबर राशि(वृश्चिक) के साथ बैठा है यह चंद्र की नीच राशि है|
3. मंगल की उच्च और नीच राशि(Mangal ki uch aur neech rashi):- 


Mangal ki uch rashi

Mangal ki neech rashi

हाँ पर चित्र नंबर 7 में  मंगल राशि नंबर 10 (मकर) में बैठा हुआ है, यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 8 में मंगल 4 नंबर राशि(कर्क) में बैठा हुआ है यह उसकी नीच राशि है|
4. बुध की उच्च और नीच राशि(Budh ki uch aur neech rashi):- 


Budh ki uch rashi

Budh ki neech rashi

हाँ पर चित्र नंबर. 9 में बुध राशि नंबर 6(कन्या) में बैठा हुआ है, यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 10 में बुध 12 नंबर राशि(मीन) में बैठा हुआ है, यह उसकी नीच राशि है|
5. बृहस्पति(गुरु)की उच्च और नीच राशि(Brahaspati (Guru) ki uch aur neech rashi):- 


Guru ki uch rashi

Guru ki neech rashi

यहाँ पर चित्र नंबर 11 में बृहस्पति 4 नंबर राशि(कर्क) में बैठा हुआ है, यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 12 में बृहस्पति 10 नंबर राशि(मकर) के साथ बैठा हुआ है, यह उसकी नीच राशि है|
6. शुक्र की उच्च और नीच राशि( Shukr ki uch aur neech rashi):- 


Shukr ki uch rashi

Shukra ki neech rashi

यहाँ पर चित्र नंबर 13 में शुक्र राशि नंबर 12(मीन) में बैठा हुआ है यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 14 में शुक्र राशि नंबर 6 (कन्या) में बैठा हुआ है, यह उसकी नीच राशि है|
7. शनि की उच्च और नीच राशि(Shani ki uch aur neech rashi):- 


Shani ki uch rashi

Shani ki neech rashi

यहाँ पर चित्र नंबर 15 में शनि 7 नंबर राशि(तुला) में बैठा हुआ है, यह उसकी उच्च राशि है और चित्र नंबर 16 में शनि 1 नंबर राशि(मेष) में बैठा हुआ है, यह शनि की नीच राशि है|
8. राहु की उच्च और नीच राशि(Rahu ki uch aur neech raashi):- राहु और केतु की 2 उच्च और नीच राशियां होती हैं|


Rahu ki uch rashi

Rahu ki neech rashi

यहाँ पर चित्र नंबर 17 में राहु राशि नंबर 2 और 3 (वृषभ और मिथुन) में उच्च का होता है और चित्र नंबर 18 में राहु राशि नंबर 8, 9 (वृश्चिक और धनु) में नीच का होता है|
9. केतु की उच्च और नीच राशि(Ketu ki uch aur neech rashi):- 


Ketu ki uch rashi

Ketu ki neech rashi

यहाँ पर चित्र नंबर 19 में केतु राशि नंबर 8, 9 (वृश्चिक और धनु) में उच्च का होता है और चित्र नंबर 20 में केतु राशि नंबर 2, 3 (वृषभ और मिथुन) में नीच का हो जाता है| 

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8528552450 Barjinder Saini (Master in Astrology)

यदि आप फ्री में ज्योतिष शास्त्र का कोर्स करना चाहते हो तो Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 

Comments

Popular posts from this blog

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बट...

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav) चित्र नंबर.1 यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह ...

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण Kaal Sarp Dosh or Yog हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है| हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं| नोट:-  *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लि...

हनुमान रक्षा शाबर मंत्र, Hanuman Raksha Shabar Mantra

                    हनुमान रक्षा शाबर मंत्र हनुमान जी की साधना एक ऐसी साधना है, जिसके कुछ दिन करने पर ही आपको तरह-तरह की अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं | यदि किसी के ऊपर हनुमान जी की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति को किसी भूत-प्रेत, बुरी गृह दशा यहाँ तक के काल का भय भी नहीं रहता है , हनुमान जी के साधक का तीनों लोक में कोई अनिष्ट नहीं कर सकता| जब हम रोज़ाना उनकी साधना करने लग जाते हैं तो हमारे ऊपर उनकी प्रत्यक्ष रूप में कृपा होनी शुरू हो जाती है |  हम यहाँ पर आपको हनुमान जी का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसकी साधना करके आप उनकी कृपा के पात्र बन पाओगे,  अतः अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकोगे | इस मंत्र से आप दुनिया का भी भला कर सकते हो | यहाँ पर एक बात यह भी समझ लीजिए कि हनुमान जी के साधक बनना इतना आसान भी नहीं है, उनकी साधना करने के भी कुछ नियम हैं | यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हो तो आपकी साधना कभी भी सफल नहीं हो सकती और आप हनुमान जी की कृपा के पात्र कभी नहीं बन सकते | हनुमान साधना के नियम :- वैसे तो हनुम...

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा...