Skip to main content

Lesson-11 कुंडली में गोचर क्या होता हैं - Gochar in kundali

कुंडली में गोचर क्या होता हैं?
What is Gochar in kundli?

Gochar ka arth, gochar meaning, gochar grah

कुंडली में गोचर(Kundli mein Gochar):-कुंडली में गोचर को जानने से पहले आप कुंडली के 12 भावों की जानकारी प्राप्त कर लेते हो तो आप गोचर के बारे में अच्छी तरह से समझ सकोगे| यदि आप इस विष्य को अंत तक ध्यान से पढ़ोगे तो आपको गोचर और ग्रहों की चाल की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी|
ज्योतिष विज्ञान में जो कुंडली होती है, असल में वह हमारा आकाश-मंडल होता है और उस आकाश-मंडल को 12 भागों में बांटा गया है|आपने कुंडली में देखा होगा कि कुंडली में 12 भावों में 12 नंबर लिखे होते हैं| यह नंबर राशिओं के नंबर होते हैं और इससे हमें पता चलता है कि कुंडली के किस भाव में कौन सी राशि विराजमान है|
इस आकाश-मंडल में सभी गृह अपनी कक्षा में 360° अंश(Degree) में भ्रमण करते हैं और इस आकाश-मंडल को 12 राशियों में बांटा गया है तो प्रत्येक राशि में गृह 360°/12=30° अंश(Degree) तक चलता(भ्रमण) है|
सभी गृह आकाश मंडल में 360°अंश(Degree) का अपना एक चक्कर अलग-अलग सम्य में पूरा करते हैं|जैसा आपने ऊपर पढ़ा कि इस आकाश मंडल के 360° डिग्री के चक्कर को 12 राशियों में बांटा गया है और इस तरह से सभी गृह एक राशि में 30° अंश(Degree) तक चलते हैं और फिर अगली राशि में 0° डिग्री से 30° डिग्री तक चलते हैं और सभी गृह कुंडली या आकाश-मंडल में अपना एक चक्कर 360° का लगाते हैं|
कुंडली में सभी गृह एक राशि से दूसरी राशि तक के सफर को अलग-अलग सम्य में पूरा करते हैं| कुंडली में चंद्र सबसे तेज़ गति से चलने वाला गृह होता है| यह एक राशि से दूसरी राशि अर्थात 30° डिग्री का सफर सवा दो दिन(54 घंटों) में पूरा कर लेता है| वहीं शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला गृह कुंडली में एक राशि से दूसरी राशि अर्थात 30°अंश(Degree) का सफर 2.5 वर्ष(30 माह) में पूरा करता है| जब किसी राशि में शनि प्रवेश करता है तो 2.5 वर्ष तक वहां रहता है, तब कहा जाता है कि इस राशि वाले के ऊपर शनि का ढैया शुरू हो चुका है|हम आपको नीचे बताते हैं कि सभी गृह गोचर में एक राशि से दूसरी राशि तक पहुँचने में कितना सम्य लगाते हैं|

कुंडली में एक राशि में ग्रहों की चाल की अवधि

गृह               गोचर में चलने की अवधि
सूर्य               30 दिन
चंद्र               सवा दो दिन(54 घंटे)
मंगल          1.5 से 3 माह
बुध             27 दिन     
गुरु             12 माह
शुक्र            23 दिन करीब
शनि            2.5 वर्ष(30 माह)
राहु             18 माह
केतु             18 माह

सभी गृह ऊपर बताए सम्य में अपनी राशि बदल लेते हैं|
गोचर का अर्थ(Gochar Meaning):- आपने ऊपर पढ़ा है कि किस प्रकार कुंडली में सभी गृह एक राशि से दूसरी राशि में चलते हैं|कुंडली में ग्रहों के चलने की गति और उनकी वर्तमान स्थिति को ही गोचर कहा जाता है|कुंडली में गोचर से हम देखते हैं कि वर्तमान स्थिति में सभी गृह कुंडली की कौन सी राशि में कौन से भाव में भ्रमण कर रहें हैं|

गोचर कैसे देखें(Gochar Kaise Dekhe)

Kundali gochar grah, online free astrology classes in hindi,

Online free astrology classes in hindi,  free online astrology course in hindi

गोचर देखने के लिए आप आपने मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर से कोई भी कुंडली देखने का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर लीजिए| जैसा आप चित्र नंबर 1 में देख रहे हो कि वहां पर आपने नाम के स्थान पर गोचर लिख देना है, जो वर्तमान आज की तिथि होती है, उसको तिथि के कालम में दर्ज़ कर देना है, वर्तमान सम्य को दर्ज़ कर देना है, अपने शहर का नाम दर्ज़ करना है, नीचे पुरष ही रहने दें, यह सब विवरण दर्ज़ करने के बाद आपने कुंडली दिखाए पर क्लिक करना है| इसके बाद आपके सामने जैसे चित्र नंबर 2 में देख रहे हो,  ऐसी लगन कुंडली खुल जाएगी| यही आपके ग्रहों के गोचर अर्थात ग्रहों की वर्तमान स्थिति होगी|यहाँ पर आप देख सकते हो कि कोई गृह किस राशि और किस भाव में भ्रमण कर रहा है|
जैसा आप ऊपर चित्र नंबर 2 में गोचर(वर्तमान) कुंडली देख रहे हो कि यहाँ पर केतु गृह कुंडली के तृतीय भाव में राशि नंबर 9(धनु) में भ्रमण कर रहा हैं, गुरु और शनि चतुर्थ भाव में राशि नंबर 10(मकर) में भ्रमण कर रहें हैं|चंद्र और मंगल गृह पंचम भाव में राशि नंबर 11(कुंभ) में भ्रमण कर रहें हैं| बुध, सूर्य और शुक्र गृह अष्टम भाव में राशि नंबर 2(वृष) में भ्रमण कर रहें हैं| राहु गृह नवम भाव में राशि नंबर 3(मिथुन) में भ्रमण कर रहें हैं| यह कुंडली में ग्रहों के वर्तमान सम्य की स्थिति होती है| अब आपको बताते हैं के गोचर का कुंडली में विश्लेषण कैसे करते हैं|

कुंडली में गोचर का विश्लेषण :- जब हम किसी कुंडली का विश्लेषण करते हैं तो सबसे पहले हम व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखते हैं कि उस व्यक्ति के जन्म के सम्य में ग्रहों की स्थिति क्या थी अर्थात सभी गृह जन्म के सम्य कुंडली के किस भाव में कौन सी राशि के साथ बैठे हुए हैं| इससे हमें यह पता चल जाता है कि कुंडली में कौन सा योग कारक गृह(मित्र) है और कौन सा गृह मारक(शत्रु) है|इसको हम लग्न कुंडली कहते हैं|
जब हमें गहराई से कुंडली का विश्लेषण करना होता है तो हम कुंडली में ग्रहों की वर्तमान स्थिति देखते हैं, जैसा आपको ऊपर बताया गया है| इसको हम गोचर कहते हैं| मान लो आपके पास कोई कुंडली का विश्लेषण कराने के लिए आया है और उसने अपने कारोबार के बारे में पूछना है| तो सबसे पहले आप जन्म लग्न कुंडली में दशम(भाव) में ग्रहों की स्थिति देखोगे और उसके बाद आप गोचर में जाकर देखोगे के इस सम्य वर्तमान में कुंडली के गोचर में दशम(10) भाव में कौन सा गृह चल रहा है| यदि गोचर में लग्न कुंडली का कोई मारक गृह दशम(10) भाव में चल रहा होगा तो वह गृह आपके कारोबार या नौकरी में बाधा खड़ी कर देगा और यदि जन्म कुंडली का कोई योग कारक गृह चल रहा होगा तो वह अच्छे फल प्रदान करेगा|

याद रहें जन्म लग्न कुंडली में जो गृह योग कारक(मित्र) होंगे वह गोचर में भी अच्छे फल ही देंगे चाहे वह गोचर में त्रिक(6, 8, 12) भाव में बैठे हो या अपनी नीच राशि में बैठे हों और जो गृह जन्म लग्न कुंडली में मारक गृह (शत्रु) होंगे वह गोचर में भी बुरे फल ही देंगे, चाहे वह अपनी उच्च राशि या किसी अच्छे भाव में बैठे हों|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)    

यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें|






Comments

Popular posts from this blog

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बट...

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav) चित्र नंबर.1 यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह ...

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण Kaal Sarp Dosh or Yog हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है| हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं| नोट:-  *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लि...

हनुमान रक्षा शाबर मंत्र, Hanuman Raksha Shabar Mantra

                    हनुमान रक्षा शाबर मंत्र हनुमान जी की साधना एक ऐसी साधना है, जिसके कुछ दिन करने पर ही आपको तरह-तरह की अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं | यदि किसी के ऊपर हनुमान जी की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति को किसी भूत-प्रेत, बुरी गृह दशा यहाँ तक के काल का भय भी नहीं रहता है , हनुमान जी के साधक का तीनों लोक में कोई अनिष्ट नहीं कर सकता| जब हम रोज़ाना उनकी साधना करने लग जाते हैं तो हमारे ऊपर उनकी प्रत्यक्ष रूप में कृपा होनी शुरू हो जाती है |  हम यहाँ पर आपको हनुमान जी का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसकी साधना करके आप उनकी कृपा के पात्र बन पाओगे,  अतः अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकोगे | इस मंत्र से आप दुनिया का भी भला कर सकते हो | यहाँ पर एक बात यह भी समझ लीजिए कि हनुमान जी के साधक बनना इतना आसान भी नहीं है, उनकी साधना करने के भी कुछ नियम हैं | यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हो तो आपकी साधना कभी भी सफल नहीं हो सकती और आप हनुमान जी की कृपा के पात्र कभी नहीं बन सकते | हनुमान साधना के नियम :- वैसे तो हनुम...

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा...