Skip to main content

महाकाली रक्षा शाबर मंत्र, Mahakali Shabar Mantra

महाकाली रक्षा शाबर मंत्र 
Mahakali Raksha Shabar Mantra
Shabar mantra in hindi,  shabar mantra sangrah

हम आपको महाकाली का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बता रहें हैं, यदि आप इस मंत्र को जिंदगी का एक हिस्सा बना लेते हो तो आपकी रक्षा की जिम्मेवारी खुद माँ काली उठा लेगी| इस मंत्र से यहाँ आपकी हर प्रकार से रक्षा होगी वहीं आप दूसरे लोगों का भी इस मंत्र के साथ भला कर सकते हो| हम आपको आगे मंत्र, साधना विधि, साधना नियम के बारे में बताएँगे|

महाकाली रक्षा शाबर मंत्र

ॐ कलिका खड़ग-खप्पर लिए खड़ी,
जोत तेरी है निराली,
पीती भर-भर रक्त प्याली,
करे भक्तों की रखवाली,
ना करे रक्षा तो महाबली भैरव की दुहाई। 

Mantra in English

Om Kalika Khadag Khappar liye khadi,
jot teri hai nirali,
peeti bhar-bhar rakt piyali,
kare bhakto ki rakhwali,
na kare raksha to mahabali bhairav ki duhai.

 मंत्र को कैसे सिद्ध करें:-  इस महाकाली रक्षा शाबर मंत्र को आपने कम से कम 11 दिनों तक रोज़ाना 1 माला जप करना है| आप इस मंत्र को ग्रहणकाल, दीपावली, दुशहरा, होली, अक्षय-तृत्य जैसे शुभ मुहर्त में एक दिन में 5 माला जप कर, जागृत कर सकते हो| 
मंत्र साधना के सिद्ध होने के बाद आप मंत्र का रक्षा के लिए प्रयोग भी कर सकते हो, मगर मंत्र सिद्ध इतनी जल्दी नहीं होता| उसको सिद्ध करने के लिए उसका साधना सम्पूर्ण होने के बाद भी निरंतर विश्वास के साथ जप करते रहना चाहिए| मन्त्र सिद्ध होने के बाद साधक के पास अलौकिक शक्ति आ जाती है, जिससे वह दुनिया का कोई भी असंभव कार्य कर सकता है| 
मंत्र साधना को किसी शुक्ल-पक्ष के मंगलवार को शुरू करना है| मंत्र साधना में धूप, दीप और जल का लोटा पास रखना है और रोज़ाना थोड़ी किशमिश का भोग लगाकर छोटी कन्याओं में बाँट देना है| मंत्र अनुष्ठान शुरू करने से पहले आपने गणेश पूजा, गुरु पूजा और कुलदेवता की पूजा करनी है और उसके बाद आपने संकल्प लेना है, यदि आपको संकल्प लेना नहीं आता तो आप हमारे पेज Sankalp Vidhi पर क्लिक करें| 
संकल्प लेने के बाद आपने मंत्र जप शुरू कर देना है| मंत्र जप पूरी तरह एकाग्रता के साथ करना है| हम आपको मंत्र साधना के नियम बताते हैं|
मंत्र साधना के नियम:- 
1. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन होना चाहिए|
2. महाकाली के मंत्र का जप आपने काले हकीक या रुद्राक्ष की माला से करना है|
3. मंत्र साधना का रोज़ाना सम्य, स्थान और जप संख्या एक होनी चाहिए| 
4. यदि ज्यादा लाभ लेना चाहते हो तो मंत्र की जप संख्या का दशांश(दसवां हिस्सा) हवन होना चाहिए| आप हवन की सरल विधि की जानकारी हमारे पेज Saral Havan Vidhi पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो|
5. मंत्र साधना सम्पूर्ण होने के बाद भी इस मंत्र को रोज़ाना पढ़ते रहें, मंत्र सिद्धि तभी प्राप्त होगी|
6. जप पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके करें|
7. इस मंत्र साधना में महाकाली यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके उसकी रोज़ाना पूजा करके फिर मंत्र जाप शुरू करना चाहिए। 

मंत्र का प्रयोग कैसे करें:- वैसे तो जब आप इस मंत्र का जप करना शुरू कर देते हो, उसी दिन से ही मंत्र की शक्ति जागृत होनी शुरू हो जाती है और आपके चारों और एक रक्षा कवच बन जाता है| फिर भी कभी आप किसी निर्जन स्थान पर हो तो आप उस सम्य इस मंत्र का 11 बार जाप करके अपनी छाती पर फूंक दे, इससे आपकी देह रक्षा होगी|
आप किसी और अनुष्ठान करने में इस मंत्र को पढ़कर किसी लोहे के चाकू के साथ इसका सुरक्षा घेरा बना सकते हो|
यदि आपके पास कोई रोगी, भूत-प्रेत की छाया से ग्रस्त व्यक्ति आता है तो उसका मोर पंख के साथ इस मंत्र को पढ़ते हुए झाड़ा करें, उसे तुरंत लाभ होगा| 
आप इस मंत्र का प्रयोग इसको सिद्ध करने के बाद ही कर सकते हो|याद रहें मंत्र का जप जितना बढ़ता जाएगा मंत्र की शक्ति भी उतनी बढ़ती जाएगी| 
सभी प्रकार के शाबर मन्त्र की जानकारी के लिए हमारे पेज Shabar Mantra bhandar पर क्लिक करें|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)

यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 


Comments

  1. गलत मंत्र दे रखा है

    ReplyDelete
    Replies
    1. कृपा आप बता दें सही मंत्र कौन सा है? यह पूरी तरह से प्रमाणित मंत्र है|

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कुंडली में महाभाग्य योग - Mahabhagya Yog in Kundali in hindi

कुंडली में महाभाग्य योग  Mahabhagya Yog in Kundali कुंडली में महाभाग्य योग- कुंडली में महाभाग्य योग एक ऐसा योग है जिसकी कुंडली में यह योग पूर्ण रूप से बनता है। वह व्यक्ति ज़िंदगी में हर मुकाम को प्राप्त करने की क्षमता रखता है। कुंडली में महाभाग्य योग बनने वाले व्यक्ति को ज़िंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं मगर फिर भी ऐसे व्यक्ति की किस्मत उसका ऐसा साथ देती है कि उसके सभी कार्य सम्पूर्ण जरूर होते हैं। ऐसा योग बनने वाले व्यक्ति कि बारे में दुनिया यदि सोच रखती है कि इस व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी है। महाभाग्य योग पुरुष और स्त्री को दोनों की कुंडली में अलग-अलग नियमों से बनता है। हम आपको आगे महाभाग्य योग बनाने वाले सभी नियमों की जानकारी देते हैं और साथ कुंडली में यह योग भंग कैसे होता है उसकी जानकारी भी देते हैं।  पुरुष की कुंडली में महाभाग्य योग  पहला नियम - पहला नियम यह है कि कुंडली में महाभाग्य योग होने के लिए पुरुष की कुंडली में लग्न भाव, सूर्य और चंद्र ग्रह विषम राशिओं में होने चाहिए अर्थात इनकी राशि 1, 3, 5, 7, 9  और 11  होनी चाहिए।  जैसे आप ऊपर चित्र ...

कुंडली में शुभ कर्तरी योग - Shubh Kartari yoga in kundali in hindi

कुंडली में  शुभ कर्तरी योग  Shubh Kartari yoha in kundali in hindi शुभ कर्तरी योग क्या है (What is Shubh Kartari Yoga)- जब जन्म कुंडली के किसी भाव  से  एक भाव आगे और एक भाव पीछे सौम्य ग्रह बैठे हो तब उस भाव से शुभ कर्तरी योग बनता है।  यदि आपको सौम्य, क्रूर और पापी ग्रहों की जानकारी नहीं है तो आप हमारे पेज सौम्य और क्रूर ग्रह पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  जिस भाव से शुभ कर्तरी योग बन रहा होता है यदि उस भाव में कोई ग्रह बैठा हो वह भी शुभ कर्तरी के प्रभाव में आ जाता है। जन्म कुंडली के जिस भाव में शुभ कर्तरी योग बनता है उस भाव के फलों की प्राप्ति बहुत कम संघर्ष करने पर ही हो जाती है और उस भाव से सम्बंधित फल बहुत सुगमता और शीघ्रता से प्राप्त होते हैं। ऐसे ही कुंडली के जिस भाव से भी शुभ कर्तरी योग बनता है उस भाव के फल बाहर शीघ्रता और सुगमता से प्राप्त होते हैं। हम आपको नीचे उदाहरण देकर समझते हैं कि जन्म कुंडली में कैसे शुभ कर्तरी योग बनता है और यह योग कब भंग हो जाता है। शुभ कर्तरी योग कैसे बनता है - How is Shubh Kartari yoga formed? जैसे आप ऊपर दिए हु...

माँ काली चालीसा - Maa Kali Chalisa in hindi

माँ काली चालीसा  Maa Kali Chalisa in hindi दोहा  जय जय सीताराम के मध्यवासिनी अम्ब, देहु दर्श जगदम्ब अब, करो न मातु विलम्ब, जय तारा जय कलिका जय जय विद्या वृन्द,  काली चालीसा रचित एक सिद्धि कवि हिन्द,  प्रातः उठ जो पढ़े, दुपहरिया या शाम,  दुःख दरिद्र दूर हो, सिद्ध होए सब काम।  चालीसा  जय काली कंकाल मालिनी, जय मंगला महा कपालिनी।  रक्तबीज बधकारिणी माता, सदा भक्त-जन की सुखदाता।  शिरो मालिका भूषित अंगे, जय काली जय मध्य मतंगे।  हर हृदा रविन्द सविलासिनी, जय जगदम्बा सकल दुःख नाशिनी।  ह्रीं काली श्रीं महा कराली, क्रीं कल्याणी दक्षिण काली।  जय कलावती जय विद्यावती, जय तारा सुंदरी महामति।  देहु सबुद्धि हरहु सब संकट, होहु भक्त के आगे प्रगट।  जय ओमकारे जय हुंकारे, महाशक्ति जय के अपरम्पारे।  कमला कलयुग दर्प विनाशिनी , सदा भक्तजन के भयनाशिनी।  अब जगदम्ब ना देर लगावहु, दुःख-दरिद्रता मोर हटावहु। जयति कराल कलिका माता, कालानल समान धूतिगाता।  जयशंकरी शुरेशि सनातनि, कोटि सिद्धि कवि मातु पुरा तनि।  कपर्दिनी कलि कल्प बिमोचि...

कुंडली में केमद्रुम योग का प्रभाव - kemdrum yog in kundali in hindi

कुंडली में केमद्रुम योग का प्रभाव  Kemdrum yog effect and remedies in hindi कुंडली में केमद्रुम योग का प्रभाव - कुंडली में कई तरह के अच्छे और बुरे योग बनते हैं। उनमें से एक केमद्रुम योग है जो कि एक बहुत बुरा योग है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है तो उस व्यक्ति का मन सदैव संसार से उखड़ा रहता है अर्थात उसका मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। उसको ज़िंदगी में अकेला महसूस होता है और ऐसे व्यक्तिओं को किसी भी क्षेत्र में महारथ हासिल करने में बहुत मुश्किल होती है। केमद्रुम योग बनने से व्यक्ति को ज़िंदगी में आगे बढ़ने में बहुत मुश्किल होती है। जिन कुंडलियों में यह योग बनता दिखाई देता है, यदि उन कुंडलिओं में सभी नियम लगाकर देखे जाए तो ज्यादातर कुंडलिओं में यह केमद्रुम योग भंग हो जाता है। हम आपको आगे सभी नियम बताकर समझाते हैं कि कुंडली में केमद्रुम योग बनता कैसे हैं और यह योग भंग कैसे होता हैं।  केमद्रुम योग क्या है - केमद्रुम योग को हमेशा चंद्र कुंडली से देखना चाहिए। यदि चंद्र कुंडली में लग्न भाव में चंद्र ग्रह अकेला बैठा हो और उससे दूसरे भाव अर्थात अगले भाव म...

कुंडली में गजकेसरी योग का निर्माण- Gajakesari Yoga in kundali in hindi

कुंडली में गजकेसरी योग का निर्माण Gajakesari Yoga in kundali in hindi गजकेसरी योग क्या है (What is Gajkesari Yog)- कुंडली में गुरु और चंद्र ग्रह से गजकेसरी योग बनता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और चंद्र ग्रह किसी भाव में एक साथ बैठे हो या जन्म कुंडली में गुरु ग्रह से चंद्र चौथे, सातवें या दसवें भाव में हो तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है। मगर यह योग बनने के लिए काफी नियम लागू होते हैं। यदि जन्म कुंडली में यह नियम और शर्तें पूरी होती हैं तभी प्रबल योग समझा जाता है अन्यथा सिर्फ कुंडली में गुरु और चंद्र ग्रह की युति या गुरु से चौथे, सातवें या दसवें घर में चंद्र के बैठने से यह योग नहीं बनता है। हम आपको आगे गजकेसरी योग बनाने वाले नियम की पूर्ण जानकारी देते हैं।  गजकेसरी योग का अर्थ होता है जैसे हाथिओं के झुंड में अकेला शेर चलता है। यह योग चंद्र पर गुरु के प्रभाव से बनता है। जैसे आपको पता है चंद्र हमारे मन का कारक है और जब चंद्र पर गुरु का ऐसा प्रभाव या युति बनती है तो गुरु के कारकत्व व्यक्ति के मन को प्रभावित करते हैं। कुंडली में ऐसा योग बनने वाले व्यक्ति ...