Skip to main content

Shabar Mantra for success, कार्य सिद्धि शाबर मंत्र


कार्य सिद्धि शाबर मंत्र ( Shabar mantra in hindi)
Shabar mantra sidhi, shabar mantra for success

कई बार हमें जिंदगी में बहुत संघर्ष करने पर भी हम जो चाहते हैं वह हमें हासिल नहीं होता हैं| कई बार हमारे किसी कार्य में इस तरह से बांधा आती है कि प्रत्येक प्रयत्न करने पर भी हमारा वह कार्य सिद्ध नहीं होता है|
हमारे कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो जिंदगी निर्वाह करने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, जैसे मान लो हमने कोई कारोबार शुरू किया है और बहुत मेहनत करने पर भी हमें कोई लाभ नहीं हो रहा या हम अच्छा पढ़-लिख कर घर में बैठे हुए हैं, बहुत प्रयत्न करने पर भी हमें कोई नौकरी नहीं मिल रही या फिर आपकी शादी में बार बार बांधा आ रही है| यह सभी जिंदगी जीने के लिए आवश्यक कार्य हैं और ऐसे कार्यों में से हमारा कोई भी एक कार्य बिगड़ जाए तो हमें और हमारे परिवार को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ता है|
ऐसी परेशानिओं को दूर करने का सबसे श्रेष्ठ और उत्तम उपाए शाबर मंत्र साधना है| यदि आप श्रद्धा और विश्वास के साथ किसी शक्ति का सहारा लोगे तो आपके असंभव कार्य भी सिद्ध हो जाएंगे| हम आपको नीचे कार्य सिद्धि शाबर मंत्र बता रहें हैं, यदि आप इस मंत्र का रोज़ाना लगन के साथ जाप करना शुरू कर देते हो तो अपनों आश्चर्यजनक नतीने मिलेंगे|

साधना के नियम( sadhna ke niyam):-
1. आप यह शाबर मंत्र साधना 11, 21, 31 या 41 दिन की कर सकते हो, जितने दिन भी साधना करनी है उतने दिन साधना का स्थान और सम्य एक होना चाहिए|
2. मंत्र जाप करने के लिए आप रुद्राक्ष या तुलसी की माला का उपयोग कर सकते हो|
3. साधना के दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करना अनिवार्य है|
4. मंत्र में अटूट श्रद्धा होनी चाहिए, साधना में किसी भी प्रकार से अविश्वास और शंका नहीं होनी चाहिए|
5. यदि संभव हो तो जाप करते सम्य साथ दीप, धूप और जल रखना है, वैसे तो शाबर मंत्र में यह आवश्यक नहीं होता है|
6. आपने शाबर मंत्र का जितना भी जाप करना है, उसका दसवां हिस्सा हवन करना है, इससे लाभ अधिक मिलेगा|यदि आप हवन करने की विधि नहीं जानते हो तो आप हमारे पेज हवन की सरल विधि पर क्लिक करो |
7. साधना सम्पूर्ण होने के बाद भी जाप करना छोड़ना नहीं है, मगर तब आप जाप का सम्य, स्थान और जप संख्या में बदलाव कर सकते हो|ऐसा जरुरी नहीं होता कि 11 या 21 दिन में ही कार्य सिद्ध हो जाएगा, 11 या 21 दिन मंत्र को जागरूक करना होता है, इसकी सिद्धि के लिए निरंतर जाप करते रहना चाहिए, फिर सफलता मिलेगी|
8. मंत्र जाप पूर्व या उत्तर दिशा की और मुख करके करनी है|

उपरोक्त सभी नियम अपनाकर मंत्र जाप शुरू करना है| यदि आप शाबर मंत्र साधना के विष्य में और जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आप हमारे पेज शाबर मंत्र साधना पर क्लिक करें| वहां पर आपको शाबर मंत्र साधना के संपूर्ण विधि की जानकारी मिल जाएगी|

कार्य सिद्धि शाबर मंत्र( Karya Sidhi Shabar Mantra):-
ॐ नमो महाशाबरी शक्ति,
मम अनिष्ट निवारय निवारय,
मम सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा |

Om Namo Maha-Shabri Shakti,
Mam Anisht Nivarya Nivarya,
Mam Sarv Karya Sidhi Kuru Kuru Swaha.

मंत्र के कुछ श्लोक के अर्थ :- अनिष्ट- विपदा या संकट, निवारय- निवारण या समाधान

ऊपर दिए गए मंत्र की बताए गए नियमों के अनुसार रोज़ाना 1, 2 या 3 माला जितनी आपमें समरथा है, उतना जाप करना है|जितनी माला जाप पहले दिन से शुरू करना है, साधनाकाल में उतने दिन तक जाप की गिनती रहनी चाहिए|कम या ज्यादा नहीं होनी चाहिए| साधना संपूर्ण होने के बाद आप जप संख्या कम-ज्यादा कर सकते हो| जब आपने मंत्र साधना शुरू करनी है तो पहले आपने गणपति, गुरु और आपने कुलदेवता को नमस्कार करना है, इससे मंत्र सिद्धि शीघ्र मिलती है| यदि आपको साधना के विष्य में कोई शंका है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो, आपको जल्दी उत्तर दिया जाएगा|

यदि आप घर बैठ कर फ्री में ज्योतिष शास्त्र का कोर्स करना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Course in hindi पर क्लिक करें|

Comments

  1. क्या शाबर मंत्र में विशेष वस्त्र पहने जाते हैं???

    ReplyDelete
  2. शाबर मंत्र से कार्य सिद्धि पूरी होने लगे तो प्रसाद में क्या और कहां चढ़ाना चाहिए या जरुरत नहीं.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कुंडली में महाभाग्य योग - Mahabhagya Yog in Kundali in hindi

कुंडली में महाभाग्य योग  Mahabhagya Yog in Kundali कुंडली में महाभाग्य योग- कुंडली में महाभाग्य योग एक ऐसा योग है जिसकी कुंडली में यह योग पूर्ण रूप से बनता है। वह व्यक्ति ज़िंदगी में हर मुकाम को प्राप्त करने की क्षमता रखता है। कुंडली में महाभाग्य योग बनने वाले व्यक्ति को ज़िंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं मगर फिर भी ऐसे व्यक्ति की किस्मत उसका ऐसा साथ देती है कि उसके सभी कार्य सम्पूर्ण जरूर होते हैं। ऐसा योग बनने वाले व्यक्ति कि बारे में दुनिया यदि सोच रखती है कि इस व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी है। महाभाग्य योग पुरुष और स्त्री को दोनों की कुंडली में अलग-अलग नियमों से बनता है। हम आपको आगे महाभाग्य योग बनाने वाले सभी नियमों की जानकारी देते हैं और साथ कुंडली में यह योग भंग कैसे होता है उसकी जानकारी भी देते हैं।  पुरुष की कुंडली में महाभाग्य योग  पहला नियम - पहला नियम यह है कि कुंडली में महाभाग्य योग होने के लिए पुरुष की कुंडली में लग्न भाव, सूर्य और चंद्र ग्रह विषम राशिओं में होने चाहिए अर्थात इनकी राशि 1, 3, 5, 7, 9  और 11  होनी चाहिए।  जैसे आप ऊपर चित्र ...

कुंडली में शुभ कर्तरी योग - Shubh Kartari yoga in kundali in hindi

कुंडली में  शुभ कर्तरी योग  Shubh Kartari yoha in kundali in hindi शुभ कर्तरी योग क्या है (What is Shubh Kartari Yoga)- जब जन्म कुंडली के किसी भाव  से  एक भाव आगे और एक भाव पीछे सौम्य ग्रह बैठे हो तब उस भाव से शुभ कर्तरी योग बनता है।  यदि आपको सौम्य, क्रूर और पापी ग्रहों की जानकारी नहीं है तो आप हमारे पेज सौम्य और क्रूर ग्रह पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो।  जिस भाव से शुभ कर्तरी योग बन रहा होता है यदि उस भाव में कोई ग्रह बैठा हो वह भी शुभ कर्तरी के प्रभाव में आ जाता है। जन्म कुंडली के जिस भाव में शुभ कर्तरी योग बनता है उस भाव के फलों की प्राप्ति बहुत कम संघर्ष करने पर ही हो जाती है और उस भाव से सम्बंधित फल बहुत सुगमता और शीघ्रता से प्राप्त होते हैं। ऐसे ही कुंडली के जिस भाव से भी शुभ कर्तरी योग बनता है उस भाव के फल बाहर शीघ्रता और सुगमता से प्राप्त होते हैं। हम आपको नीचे उदाहरण देकर समझते हैं कि जन्म कुंडली में कैसे शुभ कर्तरी योग बनता है और यह योग कब भंग हो जाता है। शुभ कर्तरी योग कैसे बनता है - How is Shubh Kartari yoga formed? जैसे आप ऊपर दिए हु...

माँ काली चालीसा - Maa Kali Chalisa in hindi

माँ काली चालीसा  Maa Kali Chalisa in hindi दोहा  जय जय सीताराम के मध्यवासिनी अम्ब, देहु दर्श जगदम्ब अब, करो न मातु विलम्ब, जय तारा जय कलिका जय जय विद्या वृन्द,  काली चालीसा रचित एक सिद्धि कवि हिन्द,  प्रातः उठ जो पढ़े, दुपहरिया या शाम,  दुःख दरिद्र दूर हो, सिद्ध होए सब काम।  चालीसा  जय काली कंकाल मालिनी, जय मंगला महा कपालिनी।  रक्तबीज बधकारिणी माता, सदा भक्त-जन की सुखदाता।  शिरो मालिका भूषित अंगे, जय काली जय मध्य मतंगे।  हर हृदा रविन्द सविलासिनी, जय जगदम्बा सकल दुःख नाशिनी।  ह्रीं काली श्रीं महा कराली, क्रीं कल्याणी दक्षिण काली।  जय कलावती जय विद्यावती, जय तारा सुंदरी महामति।  देहु सबुद्धि हरहु सब संकट, होहु भक्त के आगे प्रगट।  जय ओमकारे जय हुंकारे, महाशक्ति जय के अपरम्पारे।  कमला कलयुग दर्प विनाशिनी , सदा भक्तजन के भयनाशिनी।  अब जगदम्ब ना देर लगावहु, दुःख-दरिद्रता मोर हटावहु। जयति कराल कलिका माता, कालानल समान धूतिगाता।  जयशंकरी शुरेशि सनातनि, कोटि सिद्धि कवि मातु पुरा तनि।  कपर्दिनी कलि कल्प बिमोचि...

कुंडली में केमद्रुम योग का प्रभाव - kemdrum yog in kundali in hindi

कुंडली में केमद्रुम योग का प्रभाव  Kemdrum yog effect and remedies in hindi कुंडली में केमद्रुम योग का प्रभाव - कुंडली में कई तरह के अच्छे और बुरे योग बनते हैं। उनमें से एक केमद्रुम योग है जो कि एक बहुत बुरा योग है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है तो उस व्यक्ति का मन सदैव संसार से उखड़ा रहता है अर्थात उसका मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। उसको ज़िंदगी में अकेला महसूस होता है और ऐसे व्यक्तिओं को किसी भी क्षेत्र में महारथ हासिल करने में बहुत मुश्किल होती है। केमद्रुम योग बनने से व्यक्ति को ज़िंदगी में आगे बढ़ने में बहुत मुश्किल होती है। जिन कुंडलियों में यह योग बनता दिखाई देता है, यदि उन कुंडलिओं में सभी नियम लगाकर देखे जाए तो ज्यादातर कुंडलिओं में यह केमद्रुम योग भंग हो जाता है। हम आपको आगे सभी नियम बताकर समझाते हैं कि कुंडली में केमद्रुम योग बनता कैसे हैं और यह योग भंग कैसे होता हैं।  केमद्रुम योग क्या है - केमद्रुम योग को हमेशा चंद्र कुंडली से देखना चाहिए। यदि चंद्र कुंडली में लग्न भाव में चंद्र ग्रह अकेला बैठा हो और उससे दूसरे भाव अर्थात अगले भाव म...

कुंडली में गजकेसरी योग का निर्माण- Gajakesari Yoga in kundali in hindi

कुंडली में गजकेसरी योग का निर्माण Gajakesari Yoga in kundali in hindi गजकेसरी योग क्या है (What is Gajkesari Yog)- कुंडली में गुरु और चंद्र ग्रह से गजकेसरी योग बनता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और चंद्र ग्रह किसी भाव में एक साथ बैठे हो या जन्म कुंडली में गुरु ग्रह से चंद्र चौथे, सातवें या दसवें भाव में हो तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है। मगर यह योग बनने के लिए काफी नियम लागू होते हैं। यदि जन्म कुंडली में यह नियम और शर्तें पूरी होती हैं तभी प्रबल योग समझा जाता है अन्यथा सिर्फ कुंडली में गुरु और चंद्र ग्रह की युति या गुरु से चौथे, सातवें या दसवें घर में चंद्र के बैठने से यह योग नहीं बनता है। हम आपको आगे गजकेसरी योग बनाने वाले नियम की पूर्ण जानकारी देते हैं।  गजकेसरी योग का अर्थ होता है जैसे हाथिओं के झुंड में अकेला शेर चलता है। यह योग चंद्र पर गुरु के प्रभाव से बनता है। जैसे आपको पता है चंद्र हमारे मन का कारक है और जब चंद्र पर गुरु का ऐसा प्रभाव या युति बनती है तो गुरु के कारकत्व व्यक्ति के मन को प्रभावित करते हैं। कुंडली में ऐसा योग बनने वाले व्यक्ति ...