Skip to main content

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना
Batuk Bhairav Mantra Sadhna 



बटुक भैरव मंत्र साधना, batuk bhairav mantra sadhna, batuk bhairav mantra in hindi, batuk bhairav mantra in english, batuk bhairav mantra sadhna benefits, batuk bhairav chamatkaar

बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो। 
यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बटुक भैरव की साधना प्रारम्भ की थी वह विधि ही आपके समक्ष रखूँगा। आप भी उस विधि से बटुक भैरव जी की साधना करके बहुत शीघ्र उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हो। मैं आपको आगे बटुक भैरव साधना का मंत्र और विधि विस्तार से बताता हूं। 

नोट:- बटुक भैरव साधना में आपको जो भी अनुभूतियाँ हों या स्वपन में बटुक भैरव जी किसी भी रूप में दर्शन दें तो उसका जिक्र गुरु के अतिरिक्त किसी से भी नहीं करना है अन्यथा आपको अनुभूतियाँ होनी ख़तम हो जाएँगी। इसलिए साधना में कुछ भी अनुभूति या कोई चमत्कार होता है उसको सिर्फ अपने तक सीमित रखना है।     

बटुक भैरव मंत्र - Batuh Bhairav Mantra 

ॐ बं बटुक-भैरवाय नमः 

ॐ ह्रीं बटुकाय वां क्षौं क्षौं आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं बटुकाय स्वाहा  

Batuk Bhairav Mantra in English.

Om Bum Batuk-Bhairvaye Namha.

Om Hrim Batukaye Vaam Kshom Kshom Aapdudarnaye Kuru Kuru Batukaye Hrim Batukaye Swaha.

बटुक भैरव मंत्र साधना विधि (Batuk Bhairav Mantra Vidhi):- आप ऊपर दिए गए दोनों मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप कर सकते हो| बटुक भैरव जी की साधना 2 प्रकार की होती है 1. सात्विक साधना 2. तामसिक साधना|यदि आप गृहस्थी वाले हो तो आपको सात्विक साधना ही करनी चाहिए| सात्विक साधना में सात्विक सामग्री का प्रयोग होता है और तामसिक साधना में तामसिक सामग्री जैसे मास-मदिरा का प्रयोग किया जाता है| 

* बटुक भैरव मंत्र जाप के लिए आपने काली स्फटिक माला का प्रयोग करना है| यदि काली स्फटिक माला ना मिले तो आप रुद्राक्ष की माला का प्रयोग भी कर सकते हो| लाल रंग के आसन का प्रयोग करना है|

* यह साधना को आप किसी रविवार या शनिवार को प्रारम्भ कर सकते हो| यह साधना आपने कम से कम 21 दिनों तक रोज़ाना एक स्थान और एक सम्य पर करनी है| साधना रात्रिकालिन है इसलिए बटुक मंत्र का जाप रात्रि को 9 बजे के बाद ही करना चाहिए| मंत्र जाप पूर्व या दक्षिण दिशा की और मुख करके करनी है|

* बटुक भैरव मंत्र जाप में एक छोटी बटुक भैरव जी की फोटो स्थापित करनी है और एक बटुक भैरव यन्त्र को स्थापित करना है| यन्त्र को किसी थाली में चावल और थोड़ी हल्दी रखकर उसके ऊपर यन्त्र को स्थापित करना है| उस यन्त्र के बीच में एक सुपारी को रखना है| 21 दिन मंत्र साधना के बाद उस यन्त्र और अन्य सामग्री को चलते पानी में विसर्जित कर देना है| यदि आपसे बटुक भैरव यन्त्र यन्त्र की व्यवस्था नहीं हो पा रही तो आप बटुक भैरव सिद्ध यन्त्र को क्लिक करके सिद्ध यन्त्र खरीद सकते हो।  

* बटुक भैरव सात्विक साधना में आपने देसी घी का दीपक और धूप का प्रयोग करना है| बटुक भैरव जी को रोज़ाना एक छुहारे (Dry Date) का भोग लगाना है और सुबह उस छुहारे को छत पर पक्षियों को डाल देना है|

* पहले दिन मंत्र जाप शुरू करने से पहले गणेश वंदना, गुरु वंदना और कुलदेवता की वंदना करनी है उसके बाद आपने 21 दिन तक 1, 3 या 5  माला रोज़ाना जाप करने का संकल्प लेना है| आप मंत्र का जाप 1, 3, 5, 11 माला जितनी आपकी यथाशक्ति है उतना कर सकते हो| 21 दिन तक रोज़ाना जाप संख्या एक होनी चाहिए| यदि आप संकल्प लेने की विधि नहीं जानते हो तो आप हमारे पेज संकल्प की विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो|

* आप जितना भी जाप करते हो उसका दशांश (दसवां हिस्सा) मंत्र से आहुति देकर हवन करना है| आप हफ्ते में एक दिन या रोज़ाना भी हवन कर सकते हो| साधना के आखिर वाले दिन को आपने हवन करने के बाद एक माला जाप की आहुति दूध से बनी खीर से देनी है| इससे बटुक भैरव जी बहुत प्रसन्न होते हैं| प्रत्येक रविवार को मीठी रोटी का बटुक भैरव जी को भोग लगाकर किसी श्वान को डालनी है| यदि आप हवन करने की विधि नहीं जानते हो तो हमारे पेज सरल हवन विधि पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हो|

* बटुक भैरव की साधना में आपको कई तरह की अनुभूतियाँ हो सकती हैं मगर आपको घबराना नहीं है| जितनी श्रद्धा और लग्न से मंत्र का जाप करोगे सफलता उतनी शीघ्रता से मिलेगी| 21 दिन मंत्र साधना ख़तम होने के बाद भी रोज़ाना एक माला का जाप निरंतर करते रहें| बटुक भैरव जी अपनी कृपा आपके ऊपर बनाये रखेंगे|

* साधना में ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन होना चाहिए| बटुक भैरव जी भी हनुमान जी की तरह यति हैं| इसलिए इनकी साधना में तन के साथ साथ मन को भी पवित्र रखना है| 

* यदि आपको बटुक भैरव जी की साधना से सबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो| आपको 24 घंटों के भीतर भीतर उत्तर दिया जाएगा|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)


यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 

Comments

  1. क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं लाकडाउन से काम बंद हो गया है किराया बढ़ा कर देने की स्थिति में अभी हम नहीं है अब घर खाली करने के लिए परेशान कर रहें हैं मुझे क्या करना चाहिए कैसे साधना करूं बटुक भैरव बाबा की10/15 का टाईम है बहुत परेशान हैं कुछ मदद किजिए मैंने आपका अनुभव आज ही पढ़ा है

    ReplyDelete
  2. और अगर बुटुक भैरव बाबा कि , तस्वीर और यन्त्र न हो तो कैसे साधना करें जो शीघ्र असर करे

    ReplyDelete
  3. Koi orat batuk bhairav ji ki sadhna kar sakti hai kya

    ReplyDelete
  4. Mera naam toton kolkata me raheta hu aur main ye sadhana karna chata hu . Mera 1st prosno : is sadhana me koi rakkhya mantra chahiye kya ? 2md prosno . Bina guru k ye sadhana kar sak ta hu kya ? Mera koi guru nahi hai . Mera what's app no 7604098395

    ReplyDelete
    Replies
    1. 1) koi suraksha mantra nahiin lagtaa. Batuk bhairav kii poojaa karne waale par koi hamlaa nahiin kartaa.. shraddhaa se karoge toh koi dikkat nahiin hai.
      2) shiv ko hi guru Maan lo..

      Delete
  5. बटुक भैरव साधना करने वालो को क्या परहेज करना चाहिए

    ReplyDelete
  6. Sadhna khatam hone bad mantra ka jab (1 mala) raat he me karni Hai ya din Me bhi Kar sake Hai

    ReplyDelete
  7. Sadhna khatam hone key bad mantra ka jap(1mala)kis samba karna hai?

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav) चित्र नंबर.1 यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह ...

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण Kaal Sarp Dosh or Yog हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है| हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं| नोट:-  *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लि...

हनुमान रक्षा शाबर मंत्र, Hanuman Raksha Shabar Mantra

                    हनुमान रक्षा शाबर मंत्र हनुमान जी की साधना एक ऐसी साधना है, जिसके कुछ दिन करने पर ही आपको तरह-तरह की अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं | यदि किसी के ऊपर हनुमान जी की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति को किसी भूत-प्रेत, बुरी गृह दशा यहाँ तक के काल का भय भी नहीं रहता है , हनुमान जी के साधक का तीनों लोक में कोई अनिष्ट नहीं कर सकता| जब हम रोज़ाना उनकी साधना करने लग जाते हैं तो हमारे ऊपर उनकी प्रत्यक्ष रूप में कृपा होनी शुरू हो जाती है |  हम यहाँ पर आपको हनुमान जी का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसकी साधना करके आप उनकी कृपा के पात्र बन पाओगे,  अतः अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकोगे | इस मंत्र से आप दुनिया का भी भला कर सकते हो | यहाँ पर एक बात यह भी समझ लीजिए कि हनुमान जी के साधक बनना इतना आसान भी नहीं है, उनकी साधना करने के भी कुछ नियम हैं | यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हो तो आपकी साधना कभी भी सफल नहीं हो सकती और आप हनुमान जी की कृपा के पात्र कभी नहीं बन सकते | हनुमान साधना के नियम :- वैसे तो हनुम...

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा...