Skip to main content

कुंडली में विष योग - Vish Yoga in Kundali in hindi

कुंडली में विष योग 
Vish Yoga in Kundali in hindi

विष योग, vish yoga in kundali in hindi, vish yog cancellation, vish yog calculator, how to check vish yog in kundali, vish yog remedies

कुंडली में विष योग कैसे देखे - कुंडली में नकारत्मक बनने वाले योगों में से विष योग एक बहुत नकारत्मक योग है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रबल विष योग बनता है तो उस व्यक्ति को मानसिक परेशानी, कार्यों में विघन, कुंडली के जिस भाव में विष योग बन रहा हो उससे सम्बंधित फलों में रूकावट आती है। 

कुंडली में विष योग शनि और चंद्र की युति होने पर बनता है। मगर किसी भाव में सिर्फ शनि और चंद्र ग्रह की युति मात्र होने से विष योग नहीं बनता है, उसके लिए कुछ शर्तों का होना बहुत जरुरी होता है। कई कुंडलिओं में यह योग बनता तो दिखाई देता है, मगर यदि उनके ऊपर सभी नियम लगाकर देखे तो ज्यादातर कुंडलिओं में यह योग भंग हो जाता है। हम आपको आगे विष योग बनाने वाले सारे नियमों के बारे में बताते हैं और साथ में यह योग भंग कैसे होता है, उसके बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी देते हैं। साथ में आपको विष योग का समाधान क्या करना है उसके बारे में भी बताते हैं। 

विष योग बनाने वाले नियम 
How to check vish yog in kundali

विष योग, vish yoga in kundali in hindi, vish yog cancellation, vish yog calculator, how to check vish yog in kundali, vish yog remedies

चंद्र का निर्बल होना और शनि का मारक होना - यदि कुंडली में शनि गृह मारक ग्रह है और चंद्र ग्रह पक्ष बल में कमजोर है तो विष योग बहुत प्रबल बनता है। जैसे आप ऊपर चित्र नंबर. 1 में देख रहे हो कि इस जन्म कुंडली में शनि मारक होकर दशम भाव में है और चंद्र पक्ष बलि भी नहीं है। चंद्र जिस भाव में बैठा है उसके एक भाव पीछे सूर्य विराजित है। इस तरह से चंद्र यहाँ पर पक्ष बलि नहीं रहता है और ऊपर से मारक शनि से युति होने से यह विषयोग बहुत प्रबल माना जायेगा। मगर यहाँ पर भी दोनों ग्रहों की अंशात्मक दूरी जरूर देख लेनी चाहिए। ऐसे ही यदि यह योग त्रिक भाव (6, 8, 12) में या त्रिषडाये भाव (3, 6, 11) में यह योग बनता है तो ज्यादा नकारत्मक माना जाता है।  यदि कुंडली में विष योग बन रहा हो और शनि षटबल में कमजोर हो और चंद्र पक्ष बलि हो तो विष योग का प्रभाव ना मात्रा या बहुत कम हो जाता है। 

विष योग, vish yoga in kundali in hindi, vish yog cancellation, vish yog calculator, how to check vish yog in kundali, vish yog remedies

लग्नेश शनि से विष योग - यदि कुंडली में शनि लग्नेश होकर किसी अच्छे भाव में चंद्र से युति बनाकर बैठे हो तो विष योग का निर्माण नहीं होता है। आपको पता ही होगा कि कुंडली में कभी भी लग्नेश व्यक्ति को नकारत्मक परिणाम नहीं देता है। मगर फिर भी यदि इस तरह के विष योग का निर्माण होता है तो व्यक्ति की ज़िंदगी में संघर्षों के बाद ही फलों की प्राप्ति होगी। शनि अपने कारकत्व के अनुसार ज़िंदगी को संघर्षशील जरूर बनाएगा, मगर साथ में संघर्षों के बाद फलों की भी प्राप्ति भी जरूर होगी। जैसे आप ऊपर चित्र नंबर. 2 में देख रहे हो कि यह कुंडली मकर लग्न की है और मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है तो यहाँ पर लग्नेश शनि लग्न भाव में ही चंद्र से युति बनाकर बैठा है। अब यहाँ पर शनि और चंद्र की लगन में युति होने से व्यक्ति की ज़िंदगी में संघर्षों के साथ फलों की प्राप्ति होगी। मगर यहाँ पर शनि सप्तमेश चंद्र के साथ बैठा है और शनि की सातवीं दृष्टि भी सप्तम भाव पर होने से यह व्यक्ति की शादी में देरी जरूर करा सकता है। 

विष योग, vish yoga in kundali in hindi, vish yog cancellation, vish yog calculator, how to check vish yog in kundali, vish yog remedies

दो भावों में विष योग का निर्माण - कुंडली में सिर्फ एक भाव में ही शनि और चंद्र की युति होने से विष योग नहीं बनता बल्कि कई बार कुंडली में दोनों में से एक ग्रह किसी भाव में आखिर में बैठा हो और दूसरा ग्रह उससे अगले भाव में शुरू में बैठा हो तब भी यह विष योग का निर्माण होता है। जैसे आप ऊपर चित्र नंबर. 3 में देख रहे हो कि यहाँ पर शनि दशम भाव में 28 अंश (Degree) के करीब बैठा हुआ है और चंद्र यहाँ पर 3 अंश (Degree) के करीब बैठा हुआ है। अब यहाँ पर भले ही दोनों ग्रह अलग अलग भाव में बैठे हो मगर दोनों की अंशात्मक (Degree Wise) दूरी बहुत कम है। इसलिए यहाँ पर भी विष योग का निर्माण होता है।  

अंशात्मक दूरी का विचार - मान लीजिये आपकी कुंडली में शनि और चंद्र किसी एक भाव में बैठे हैं और दोनों की अंशतमात (Degree wise) दूरी बहुत ज्यादा है तो यह योग भंग हो जाता है। मान लीजिये शनि कुण्डली के तृत्य भाव में 1 या 2 अंश (Degree) के करीब बैठा है और उसी भाव में चंद्र 25-26 या इससे अधिक अंश (Degree) के करीब बैठा हो तो यहाँ पर इन दोनों ग्रहों की अंशात्मक (Degree wise) दूरी 20 अंश से ज्यादा हो जाती है, इसलिए इन दोनों ग्रहों की यह युति नज़दीक ना होने से यह योग ना मात्रा दोष ही बनता है। ऐसे ही शनि चंद्र की किसी भाव में अंशात्मक (Degree wise) दूरी जितनी कम होगी उतना ही प्रबल विष योग बनेगा और जितनी अधिक दूरी पर बैठे होंगे उतना प्रभाव व्यक्ति पर कम आएगा। 

विष योग का निवारण- Vish Yog Remedies

आपको यह तो पता है कि विष योग जन्म कुंडली में शनि और चंद्र की युति से बनता है। अब हम बात करेंगे कि विष योग बनने पर आपको क्या क्या उपाए करने चाहिए। यदि कुंडली में विष योग बन रहा हो और चंद्र में पक्ष बल नहीं है और चंद्र कुंडली में योग कारक ग्रह है तो आपको चंद्र ग्रह को बल देने के लिए सोचा मोती चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहिए या चांदी की 5.25 ग्राम की गोली का लॉकेट गले में धारण करना चाहिए। चंद्र को बल देने के लिए आप चंद्र के बीज मंत्र का जाप भी कर सकते हो। यदि कुंडली में चंद्र मारक है तो पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को कच्ची लस्सी में चावल दाल कर अर्क देना चाहिए और उनको नमस्कार करना चाहिए। चंद्र ग्रह मारक होने पर उससे सम्बंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। यदि कुंडली में विष योग बन रहा हो और शनि मारक हो तो आपको शनि के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए और साथ में शनि से सबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।  

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp-8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)


यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 


Comments

  1. Mera Kumbh lagn ki kundli hai aur Shani and Chandra dev, 1st house me hai. Shani ka degree 28° hai aur chandra ka degree 13° hai. Mere kundli ke 1st house me Shani aur chandra sath me hai to kya mera bhi vish yog hai? Please bataye

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बट...

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav) चित्र नंबर.1 यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह ...

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण Kaal Sarp Dosh or Yog हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है| हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं| नोट:-  *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लि...

हनुमान रक्षा शाबर मंत्र, Hanuman Raksha Shabar Mantra

                    हनुमान रक्षा शाबर मंत्र हनुमान जी की साधना एक ऐसी साधना है, जिसके कुछ दिन करने पर ही आपको तरह-तरह की अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं | यदि किसी के ऊपर हनुमान जी की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति को किसी भूत-प्रेत, बुरी गृह दशा यहाँ तक के काल का भय भी नहीं रहता है , हनुमान जी के साधक का तीनों लोक में कोई अनिष्ट नहीं कर सकता| जब हम रोज़ाना उनकी साधना करने लग जाते हैं तो हमारे ऊपर उनकी प्रत्यक्ष रूप में कृपा होनी शुरू हो जाती है |  हम यहाँ पर आपको हनुमान जी का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसकी साधना करके आप उनकी कृपा के पात्र बन पाओगे,  अतः अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकोगे | इस मंत्र से आप दुनिया का भी भला कर सकते हो | यहाँ पर एक बात यह भी समझ लीजिए कि हनुमान जी के साधक बनना इतना आसान भी नहीं है, उनकी साधना करने के भी कुछ नियम हैं | यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हो तो आपकी साधना कभी भी सफल नहीं हो सकती और आप हनुमान जी की कृपा के पात्र कभी नहीं बन सकते | हनुमान साधना के नियम :- वैसे तो हनुम...

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा...