Skip to main content

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -Beej Mantra for ketu in hindi

 केतु बीज मंत्र की सम्पूर्ण विधि और महत्व
Beej Mantra of Ketu in Hindi

केतु ग्रह बीज मंत्र की विधि और महत्व, केतु बीज मंत्र के लाभ, beej mantra for ketu in hindi, beej mantra for ketu in english, beej mantra of ketu in hindi, beej mantra of ketu in english, ketu beej mantra ke labh aur mahatav

केतु बीज मंत्र विधि और लाभ -केतु को सन्यास, वैराग्य और विरक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के कुछ विशेष गुण और विशेष अवगुण होते हैं। ऐसे ही केतु ग्रह पापी ग्रह होते हुए भी यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तब व्यक्ति को विशेष गुण प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तब केतु व्यक्ति को सन्यास और वैराग्य की और लेकर जाता है, मगर स्थिति अच्छी होने पर यह सन्यास और वैराग्य व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। यहाँ पर सन्यास और वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति घर-बार छोड़ कर जंगलों में चला जाता है यहाँ पर सन्यास और वैराग्य से अर्थ है कि व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सांसारिक वस्तुओं और रिश्तों के प्रति मोह और लगाव ज्यादा नहीं रखता है। वह अपने सांसारिक फ़र्ज़ निभाते हुए भी इन चीज़ों से विरक्त रहता है। जैसे कोई सन्यासी और वैरागी कोई एकांत स्थान ढूँढ़ते हैं ऐसे ही केतु से प्रभावित व्यक्ति को एकांत स्थान में रहना बहुत पसंद होता है। केतु से प्रभावित व्यक्ति इस संसार से आगे की दुनिया के ऊपर बहुत विचार करते हैं और उसके रहस्यों को जानने के इच्छुक होते हैं। केतु से प्रभावित व्यक्ति को खट्टा और नमकीन तरह का भोजन खाना पसंद होता है। केतु को सर्प की पूछ माना जाता है। जैसे राहु से प्रभावित व्यक्ति उल्टा दिमाग का प्रयोग करता है वैसे ही केतु इसके उल्ट दिमाग का कम प्रयोग करके सन्यासी और वैरागी वृति का होता है।  

कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति तांत्रिक क्रिआओं में बहुत दिलचस्पी रखता है और वह कई मंत्र साधनाओं को सिद्ध करने में सफल भी हो जाता है। जिसके द्वारा वह संसार का भला भी करता है। केतु से प्रभावित व्यक्ति ज्योतिष, कर्म-काण्ड करने वाले पंडित, तांत्रिक, साइंटिस्ट, इंजीनियर के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इनको दुनिया एक खेल के समान नज़र आती है। 

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति ख़राब हो तब व्यक्ति दुनिया से विरक्त तो रहता ही है मगर साथ में मानसिक परेशानी, संसार से विमुख और शारीरिक कष्ट भी प्राप्त होते हैं। केतु की ख़राब स्थिति व्यक्ति को चमड़ी से सम्बंधित रोग, मानसिक परेशानी और समाज में कलंकित कराती है। केतु कुंडली में जिस भाव में ख़राब स्थिति में बैठा होता है उस भाव से सबंधित ख़राब परिणाम देता ही है साथ में केतु की तीन दृष्टि (5,7,9) जिस भाव में पड़ती है उस भाव और उस भाव में स्थित ग्रह भी अपना फल देने में रूकावट डालते हैं। मारक केतु के साथ जो ग्रह होते हैं वह भी दुषित होने के कारण अपना परिणाम गलत देने लगते हैं। कुंडली में मारक (ख़राब) केतु अपनी महादशा और अंतरदशा में ही ज्यादा परिणाम देने में समक्ष होता है। आप कुंडली में केतु की स्थिति ख़राब होने पर केतु के बीज मंत्र से उसका निवारण कर सकते हो। केतु का बीज मंत्र व्यक्ति की कुंडली में अनिष्ट केतु की स्थिति को ठीक कर देता है। हम आपको आगे केतु के बीज मन्त्रों और उसकी विधि की विस्तार से जानकारी देते हैं। यदि आप इस विधि के द्वारा केतु के बीज मंत्र का जाप करना शुरू कर देते हो तो आपको आश्चर्यजनक लाभ देखने को मिलेंगे। याद रहे केतु की कुंडली में स्थिति ख़राब होने पर उसका रत्न लहुस्निया कभी भी धारण मत करें। 

केतु बीज मंत्र-Ketu Beej Mantra in Hindi

ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नमः

ॐ कें केतवे नमः 

Ketu Beej Mantra in English

Om Sraam Sareem Sarom Sah Ketve Namha.

Om Kem Ketve Namha. 

केतु मंत्र साधना की विधि (Ketu Mantra ki vidhi):- आपको जो ऊपर केतु ग्रह के 2 बीज मंत्र दिए गए हैं आप उनमें से किसी एक मंत्र का जाप कर सकते हो| इसकी सम्पूर्ण विधि इस प्रकार है| 

* केतु बीज मंत्र का जाप आपने शनिवार या बुधवार दिन से शुरू करना है| 

* केतु बीज मंत्र का जाप करने के लिए आपने रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना है और जाप करने के लिए किसी आसन का प्रयोग अवश्य करना है|

*केतु बीज मंत्र के जाप में यदि संभव हो सके तो पूजा स्थान में केतु यन्त्र को स्थापित करके बीज मंत्र की साधना करें। जब मंत्र साधना सम्पूर्ण हो जाये तो केतु यन्त्र का विसर्जन कर देना है। केतु यन्त्र को खरीदने के लिए सिद्ध केतु यन्त्र पर क्लिक करें। 

* पहले दिन जाप शुरू करने से पहले आपने गुरु वंदना, गुरु वंदना और कुलदेवता की वंदना करनी है उसके पश्चात 17000 जाप का संकल्प लेकर जाप शुरू करना है यदि आप संकल्प की विधि नहीं जानते हो तो आप हमारे पेज संकल्प की विधि पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हो|

* जाप के आखिर वाले दिन में जाप करते वक़्त केतु से सबंधित वस्तुएं जैसे कम्बल, उड़द, लोहा, लहसुनिया रत्न, सिक्का धातु आपने पूजा में रखना है और बाद में किसी पंडित या जरूरतमंद को दान करना है| 

* केतु मंत्र का जाप आप जितनी श्रद्धा और विश्वाश के साथ करोगे उतनी कृपा आपके उपाए ज्यादा होगी|

केतु मंत्र के लाभ (Ketu Beej Mantra Benefits):- केतु ग्रह सन्यास और वैराग्य का कारक ग्रह होता है| केतु ग्रह की कुंडली में ख़राब स्थिति होने से इसकी दशा में व्यक्ति की जिंदगी में उदासीनता, मानसिक परेशानी, कार्यों में विघ्न आदि आने शुरू हो जाते हैं| हिन्दू  ग्रंथो में इसके निवारण के लिए केतु के बीज मंत्र का जाप सबसे उत्तम उपाए बताया गया है|

केतु के बीज मंत्र का जाप वैसे भी कोई वी व्यक्ति कर सकता है| इसका जाप व्यक्ति को वैरागी, सन्यासी और धर्म की और आकर्षित करता है|इसके जाप करने से व्यक्ति अनुसंधान (खोज) जैसे कार्यों से प्रसिद्धि प्राप्त करता है| केतु की कुंडली में मजबूत स्थिति व्यक्ति को साइंटिस्ट, तांत्रिक, ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में सफलता प्रदान करती है और यदि आप इन क्षेत्रों में सफल होना चाहते हो तो केतु के बीज मंत्र के जाप से सफलता प्राप्त कर सकते हो| केतु ग्रह की यदि व्यक्ति पर कृपा हो जाए तो व्यक्ति को इस संसार के आगे की दुनिया के भी रहस्य मालुम होने शुरू हो जाते हैं|

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology)
यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 

Comments

Popular posts from this blog

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बट...

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav) चित्र नंबर.1 यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह ...

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण Kaal Sarp Dosh or Yog हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है| हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं| नोट:-  *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लि...

हनुमान रक्षा शाबर मंत्र, Hanuman Raksha Shabar Mantra

                    हनुमान रक्षा शाबर मंत्र हनुमान जी की साधना एक ऐसी साधना है, जिसके कुछ दिन करने पर ही आपको तरह-तरह की अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं | यदि किसी के ऊपर हनुमान जी की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति को किसी भूत-प्रेत, बुरी गृह दशा यहाँ तक के काल का भय भी नहीं रहता है , हनुमान जी के साधक का तीनों लोक में कोई अनिष्ट नहीं कर सकता| जब हम रोज़ाना उनकी साधना करने लग जाते हैं तो हमारे ऊपर उनकी प्रत्यक्ष रूप में कृपा होनी शुरू हो जाती है |  हम यहाँ पर आपको हनुमान जी का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसकी साधना करके आप उनकी कृपा के पात्र बन पाओगे,  अतः अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकोगे | इस मंत्र से आप दुनिया का भी भला कर सकते हो | यहाँ पर एक बात यह भी समझ लीजिए कि हनुमान जी के साधक बनना इतना आसान भी नहीं है, उनकी साधना करने के भी कुछ नियम हैं | यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हो तो आपकी साधना कभी भी सफल नहीं हो सकती और आप हनुमान जी की कृपा के पात्र कभी नहीं बन सकते | हनुमान साधना के नियम :- वैसे तो हनुम...

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा...