Skip to main content

शनि बीज मंत्र विधि और लाभ - Beej Mantra for Shani dev in hindi

शनि ग्रह बीज मंत्र

 Beej Mantra for Shani dev in hindi 

शनि बीज मंत्र, शनि देव बीज मंत्र, beej mantra for shani dev in hindi, beej mantra for shani dev in english, beej mantra of shani dev in hindi, beej mantra of shani dev in english, beej mantra for shani grah, shani beej mantra benefits in hindi, benefits of shani beej mantra in hindi

शनि बीज मंत्र विधि और लाभ -सबसे धीमी चाल चलने वाले शनि देव यदि किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाएं तो उस व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं और यदि शनि देव अपनी क्रूर दृष्टि किसी व्यक्ति पर डाल दें तो उस व्यक्ति को राजा से रंक भी बना देते हैं|

शनि ग्रह को लेकर हमारे लोगों में काफी भ्रांतियां फैलाई जाती हैं कि यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की महादशा, अंतर दशा, ढैया (2.5 वर्ष), साढ़सति (7.5 वर्ष) की दशा चलती है तो शनि देव उस व्यक्ति को कष्ट देना शुरू कर देते हैं या कई लोग इंटरनेट या टेलीविज़न में अपनी राशि के आधार पर शनि का ढैया या साढ़ेसाती की दशा का फल देखना शुरू कर देते हैं| मगर आपको बता दें कि कुंडली में शनि की स्थिति देखने के लिए काफी कुछ देखना पड़ता है और फिर हम किसी परिणाम तक पहुँच सकते हैं कि शनि आपको अच्छा फल देंगे या बुरा फल देंगे| कुंडली में शनि की अच्छी या बुरी स्थिति देखने के लिए देखा जाता है कि शनि योग कारक है या मारक, शनि कुंडली के कौन से भाव में स्थित है, शनि सूर्य के साथ अस्त है कि नहीं, शनि शत्रु राशि में स्थित तो नहीं| यह सब कुछ देखने के बाद हम किसी परिणाम तक पहुँच सकते हैं कि हमारी कुंडली में शनि शुभ फल देने के लिए बैठे हैं या अशुभ| यदि शनि शुभ फल देने के लिए बैठे होंगे तो आपको शनि के ढैया, साढ़ेसाती, महादशा और अंतरदशा में शुभ फल मिलेगा और यदि शनि की स्थिति अशुभ होगी तो आपको उसकी सभी दशाओं में अशुभ फल ही मिलेंगे| 

मगर आपको यहाँ पर शनि देव की कुछ विषेशताएं बता देते हैं कि शनि देव को न्याय का ग्रह माना जाता है| यदि शनि की किसी भी दशा में आपको संघर्ष और कष्ट प्राप्त होता है तो वह शनि देव आपको आपके कर्मो के मुताबिक ही फल दे रहे होंगे| दूसरी बात यह कि शनि देव सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह होते हैं, इसलिए इनकी दशा में व्यक्ति को अच्छे या बुरे परिणाम अचानक नहीं मिलते बल्कि धीरे धीरे मिलते हैं| तीसरी बात यह कि शनि की दशा अच्छी हो या बुरी,  मगर इनकी दशा में व्यक्ति का संघर्ष बहुत बढ़ जाता है| व्यक्ति को बहुत कठिन परिश्रम करने के बाद ही फलों की प्राप्ति होती है| सबसे उत्तम शनि देव की विशेषता यह है कि शनि देव व्यक्ति की जिंदगी में संघर्ष और कष्ट लेकर व्यक्ति को कंचन बनाने के लिए आते हैं| वह अपनी दशा में व्यक्ति को संसार की पहचान करा देते हैं कि तुम्हारे लिए क्या सही है और क्या गलत है, तुम्हारा कौन अपना है और कौन पराया है? यह शनि देव की महिमा है|

मगर यदि आपके इस जन्म और पिछले जन्म के संचित कर्मों का भोग प्रदान करने के लिए शनि आपकी कुंडली में मारक होकर अर्थात बुरी स्थिति में बैठ जाएं तो उनकी प्रत्येक दशा में व्यक्ति को बहुत कष्ट प्राप्त होने शुरू हो जाते हैं| व्यक्ति के सभी कार्य बिगड़ने शुरू हो जाते हैं, मानसिक परेशानी बढ़ जाती है, अपने भी पराए होने लगते हैं और कई तरह से शारीरिक कष्ट मिलने शुरू हो जाते हैं| यदि मारक शनि ग्रह की शांति ना की जाए तब यह कष्ट इनकी दशा में बहुत दर्दनायक हो जाते हैं| वैसे तो आप शनि से संबंधित दान करके भी शनि देव की शांति कर सकते हो, मगर शनि देव को शांत करने के लिए दान के साथ साथ इनके बीज मंत्र का जाप सबसे उत्तम उपाए है| यदि आप शनि देव के बीज मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करना शुरू कर देते हो तो शनि देव का मारकत्व कारकत्व में बदल जाता है और आपकी सभी कार्य सिद्ध होने शुरू हो जाते हैं|

शनि देव बीज मंत्र-Beej Mantra of Shani dev

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः 
ॐ शं शनैश्चराय नमः

Shani mantra in English

Om Pram Prim Prom sah Shaneshchraye Namha. 
Om Sham Shaneschraye namha. 

शनि बीज मंत्र की विधि (Shani Beej Mantra Vidhi):- ऊपर दिए गए दोनों बीज मंत्रों से आप किसी एक मंत्र का जाप कर सकते हो| शनि बीज मंत्र जाप की विधि इस प्रकार है|
* शनि बीज मंत्र का जाप अपने किसी शनिवार के दिन से शुरू करना है।
* शनि बीज मंत्र का जाप किसी आसन पर बैठ कर करना है और जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना है।
* पहले दिन जाप शुरू करने से पहले गणेश पूजा, गुरु पूजा और कुलदेव की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लेकर शनिदेव का जाप शुरू करना है।
* शनिदेव मंत्र का जाप करने से पहले संकल्प जरूर लें, यदि आपको संकल्प लेने की विधि नहीं मालुम है तो आप हमारे पेज संकल्प की विधि पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
* शनिवार जब मंत्र जाप शुरू करना हो तब उससे पहले अपने नज़दीक किसी शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल, उड़द, लाल शक्कर या गुड़, काले तिल आदि काले या नीले वस्त्र में बांध कर वह पर चढ़ा आएं। यदि संभव हो तो यह क्रिया ५ शनिवार करें।   
* शनि बीज मंत्र जाप में यदि शनि यन्त्र को पूजा स्थान में स्थापित करके साधना की जाये तो विशेष लाभ मिलता है। यन्त्र खरीदने के लिए सिद्ध शनि यन्त्र पर क्लिक करें। मंत्र साधना सम्पूर्ण होने के बाद शनि यन्त्र को बहते पानी में विसर्जन कर दें। 
* रोज़ाना शनि बीज मंत्र का कम से कम एक माला जाप जरूर करना है और कोशिश करें कि जाप करने का समय और स्थान रोज़ाना एक हो।
* आखिर में सबसे महत्वपूर्ण बात कि मंत्र का जाप जितनी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जायेगा, उतना लाभ अधिक होगा।

शनि बीज मंत्र के लाभ (Shani Beej Mantra Benefits) : शनि देव को न्याय प्रिय गृह कहा जाता है। यदि इनकी कृपा किसी पर हो जाए तो व्यक्ति को रंक से राजा बनाने में देर नहीं लगती। किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि कितने भी मारक होकर क्यों ना बैठे हों यदि व्यक्ति सच्ची श्रद्धा से उनके बीज मंत्र की साधना करनी शुरू कर देता है तो उनके मारकत्व को कारकत्व में बदलने में देर नहीं लगती है।
यह जरुरी नहीं है कि जिनकी कुंडली में शनि मारक होकर बैठा हो, वही लोग शनि के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं। शनि देव के मंत्र की साधना कोई भी व्यक्ति कर सकता है और उसको शनि बीज मंत्र से लाभ ही होगा। शनि देव के बीज मंत्र की साधना से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध होने शुरू हो जाते हैं। शनि देव को अध्यात्म और गूढ़-ज्ञान का गृह भी माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति इनके मंत्र का जाप करना शुरू करता है तो उस व्यक्ति को अध्यात्म और अंदरूनी ज्ञान खुद प्राप्त होना शुरू हो जाता है। वह व्यक्ति ज़िंदगी के कई गूढ़ रहस्य जान जाता है। यदि किसी व्यक्ति को कोई शारीरिक कष्ट है और उसका उपचार चिकित्सा से नहीं हो पा रहा है तो आप शनि मंत्र का जाप करके उस कष्ट से मुक्त हो सकते हो। 

कुंडली दिखाए:- आप घर बैठे कुंडली का विश्लेषण करा सकते हो। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण में लग्न कुंडली, चंद्र कुंडली, नवमांश कुंडली, गोचर और अष्टकवर्ग, महादशा और अंतरदशा, कुंडली में बनने वाले शुभ और अशुभ योग, ग्रहों की स्थिति और बल का विचार, भावों का विचार, अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय, शुभ ग्रहों के रत्न, नक्षत्रों पर विचार करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। सम्पूर्ण कुंडली विश्लेषण की फीस मात्र 500 रुपये है।  Whatsapp- 8360319129 Barjinder Saini (Master in Astrology) 

नोट- नवग्रहों के बीज मंत्र की विधि|


यदि आप घर बैठे फ्री में ज्योतिष शास्त्र सीखना चाहते हो तो हमारे पेज Free Astrology Classes in Hindi पर क्लिक करें| 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बटुक भैरव मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि - Batuk Bhairav Mantra Sadhna

बटुक भैरव मंत्र साधना Batuk Bhairav Mantra Sadhna  बटुक भैरव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले और तुरंत फल देने वाले देवता हैं। यह दुर्गा माता के लाडले पुत्र और शिव के अवतार हैं। यदि इनको अपना इष्ट बनाकर इनकी साधना प्रारम्भ की जाए तो आपकी ज़िंदगी के सभी कष्ट धीरे-धीरे ख़तम होने लगते हैं। नवग्रहों में से किसी भी गृह का दोष कुंडली में चल रहा हो आप बटुक भैरव जी के मंत्र की साधना करके उसका निवारण कर सकते हो।  यदि कोई साधक इनको अपना इष्ट मानकर रोज़ाना इनके मंत्र का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ करने लग जाता है तो बटुक भैरव जी आठों पहर (24 घंटे) उसकी छाया की तरह साथ रहकर रक्षा करते हैं। बटुक भैरव जी का जिस घर में मंत्र जाप रोज़ाना होता हो वहां पर जादू-टोना या कोई भी बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं रहता है। बटुक भैरव जी का तीनों लोक में ऐसा प्रभाव है कि काल भी इनके नाम से कांपता है। बटुक भैरव मंत्र साधना के कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति को अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं। साधना के दौरान कई तरह के चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं। यह सब बातें मैं अपने खुद के अनुभव से लिख रहा हूं। मैंने जिस विधि से बट...

Lesson-4 कुंडली के बारह भाव, Kundli ke 12 bhav

  कुंडली के बारह भाव (Kundali ke 12 bhav) चित्र नंबर.1 यह जो आप ऊपर कुंडली के बारह भाव देख रहे हो, असल में यह आकाश को बारह भागों में बांटा गया है| ज्योतिष विज्ञान में आकाश के 360° अंश(Degree) के नक़्शे को कुंडली के बारह भावों को बारह राशिओं में बांटा गया है और प्रत्येक भाव किसी एक राशि का भाव होता है| पंचांग के द्वारा किसी व्यक्ति के जन्म के सम्य और स्थान के मुताबिक उस सम्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति की जन्म लग्न कुंडली बनाई जाती है और उस सम्य अथवा स्थान के हिसाब से उस सम्य जो ग्रहों और राशिओं की स्थिति होती है उसको इस लगन कुंडली में लिखा जाता है| प्रत्येक भाव में कोई गृह 30° अंश(Degree) तक चलता है और फिर अगले भाव में चला जाता है, अंश(Degree) के बारे में हम आगे पढ़ेंगे| कुंडली देखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जन्म लगन कुंडली होती है इसके साथ ही हम व्यक्ति की जन्म के सम्य के ग्रहों की स्थिति देख सकते हैं|ऊपर जैसे हमने कुंडली दिखाकर बताया है के भावों को कुंडली में लिखते कैसे हैं, अपने इस प्रथम भाव से द्वादश भाव तक कैसे क्रमांक इन भावों की गणता करनी है यह अच्छी तरह ...

Lesson-13, Kaal sarp dosh or yog , काल सर्प दोष या योग क्या है

काल सर्प दोष की पहचान और निवारण Kaal Sarp Dosh or Yog हमारे यहाँ काफी ढोंगी ज्योतिषों की तरफ से काल सर्प दोष या योग के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां बना कर लोगों से पूजा के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता भी नहीं है| कुंडली में काल सर्प दोष को देखने के लिए कुछ सिद्धांत लागू होते हैं और उन सिद्धांतो की सभी शर्तें पूरी होने पर ही काल सर्प दोष माना जाता है| कुछ सिद्धांत या शर्तें ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में काल सर्प दोष भंग हो जाता है| हम आपको आगे काल सर्प दोष लागू होने के सिद्धांत, काल सर्प दोष के प्रकार और काल सर्प दोष के निवारण के बारे में विस्तार से बताते हैं| नोट:-  *  कुंडली में काल सर्प दोष के बारे में जानने से पहले आपको कुंडली में राहु और केतु की उच्च राशि, नीच राशि, मित्र राशि और शत्रु राशि का ज्ञान होना आवश्यक है, इसके बिना आप काल सर्प दोष के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते| कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के बारे में जानने के लिए आप पहले हमारे पेज Kundali Mein Rahu Ketu पर क्लि...

हनुमान रक्षा शाबर मंत्र, Hanuman Raksha Shabar Mantra

                    हनुमान रक्षा शाबर मंत्र हनुमान जी की साधना एक ऐसी साधना है, जिसके कुछ दिन करने पर ही आपको तरह-तरह की अनुभूतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं | यदि किसी के ऊपर हनुमान जी की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति को किसी भूत-प्रेत, बुरी गृह दशा यहाँ तक के काल का भय भी नहीं रहता है , हनुमान जी के साधक का तीनों लोक में कोई अनिष्ट नहीं कर सकता| जब हम रोज़ाना उनकी साधना करने लग जाते हैं तो हमारे ऊपर उनकी प्रत्यक्ष रूप में कृपा होनी शुरू हो जाती है |  हम यहाँ पर आपको हनुमान जी का ऐसा रक्षा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसकी साधना करके आप उनकी कृपा के पात्र बन पाओगे,  अतः अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकोगे | इस मंत्र से आप दुनिया का भी भला कर सकते हो | यहाँ पर एक बात यह भी समझ लीजिए कि हनुमान जी के साधक बनना इतना आसान भी नहीं है, उनकी साधना करने के भी कुछ नियम हैं | यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हो तो आपकी साधना कभी भी सफल नहीं हो सकती और आप हनुमान जी की कृपा के पात्र कभी नहीं बन सकते | हनुमान साधना के नियम :- वैसे तो हनुम...

नीलम रत्न धारण करने के लाभ - Blue Sapphire (Neelam) Stone Benefits in hindi

नीलम रत्न धारण करने के लाभ  Blue Sapphire Stone Benefits in hindi नीलम रत्न धारण करने के लाभ और पहचान - नीलम रत्न शनि देव का रत्न होता है। इसको शनि ग्रह के बल को बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है। शनि ग्रह न्याय, हमारे कर्म, संघर्ष के कारक ग्रह होते हैं। यदि कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी हो और हम नीलम रत्न धारण करें तो शनि से सबंधित कारकत्वों में बढ़ोतरी होती है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस भाव में विराजित होते हैं, जिन भावों में शनि की राशियां मकर और कुम्भ होती हैं या शनि की जिन भावों पर 3 दृष्टियां (3, 7, 10 वीं  दृष्टि) होती है , शनि का रत्न नीलम धारण करने से उस भावों के फलों में भी वृद्धि होती है। मगर याद रहे शनि ग्रह का रत्न नीलम धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं और यदि शनि की कुंडली में बुरी स्थिति होने पर रत्न धारण कर लिया जाये तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। हम आपको शनि के रत्न नीलम धारण करने के नियम बताते हैं।  शनि रत्न नीलम धारण करने के नियम - यदि जन्म कुंडली में शनि ग्रह योग कारक होकर किसी अच्छे भाव अर्थात त्रिकोण भाव...

राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - Rahu Beej Mantra in hindi

राहु बीज मंत्र का महत्व Beej Mantra of Rahu in hindi राहु बीज मंत्र विधि और लाभ - राहु और केतु छाया ग्रह होते हैं। इनको अदृश्य ग्रह भी कहा जाता है। राहु को नाग का मुख भी कहा जाता है। राहु ग्रह का प्रत्येक कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। यह ग्रह कुंडली के जिस भाव में बैठता है, जिस राशि के साथ बैठता है और जिन ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालता है, उन सबको प्रभावित करता है। कुंडली में राहु को शनि से भी अधिक पापी ग्रह माना गया है। राहु को शनि का छाया ग्रह कहा जाता है। राहु की तीन दृष्टियां जिन ग्रहों और भावों पर पड़ती है वह सब राहु से प्रभावित होते हैं। कुंडली में यदि राहु अच्छी स्थिति में हो तब भी यह व्यक्ति को गलत कार्यों से ही सफलता प्रदान करता है क्यूंकि राहु का कारक शराब, नशीली दवायें, जुआ-खाना, जेल, चरस, हस्पताल आदि होते हैं और यह योग कारक अर्थात बलि होने पर भी व्यक्ति को इन क्षेत्रों के द्वारा सफलता प्रदान करते हैं। राहु व्यक्ति की बुद्धि को चतुर तो करता है मगर राहु व्यक्ति की बुद्धि को उल्ट कार्यों में ही लगाता है। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति शराबखाने, जुए, कीटनाशक दवाएं, हस्पताल, शमशा...